मेरी यात्रा - भारत की ज्ञान की यात्रा
२ महाकाव्य
1. रामायण:
रामायण की रचना ऋषि वाल्मीकि जी द्वारा किया गया था । यह महाकाव्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी के जीवन,
पर आधारित है। रामायण में श्री राम जी के जीवन में उनके आदर्श और संघर्ष को बताया है , रामायण हमें पारिवारिक कर्तव्यों,
सत्य के मार्ग पर चलने और बुराई पर अच्छाई की विजय
का संदेश देती है। इसमें पुत्र का पिता के प्रति प्रेम, भाई का भाई के प्रति त्याग और एक राजा के अपनी प्रजा के प्रति
उत्तरदायित्वों को बहुत ही सुंदर ढंग से दर्शाया गया है। यह ग्रंथ सदियों से भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों का आधार
रहा
है।
2. महाभारत:
महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित महाभारत विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य है। यह कुरुक्षेत्र के युद्ध और कौरव-पांडव भाइयों के
बीच
के युद्ध की कहानी है। इसे 'पंचम वेद' भी कहा जाता है क्योंकि इसमें धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष का विस्तृत वर्णन
है।
महाभारत का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा श्रीमद्भगवद्गीता है, जहाँ भगवान कृष्ण अर्जुन को कर्म और योग का उपदेश देते हैं। यह
महाकाव्य सिखाता है कि न्याय के लिए संघर्ष करना अनिवार्य है और अंततः धर्म की ही जीत होती है।